Home » ताजा खबर » प्रातःकाल की दिव्य प्रार्थना: सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने का सरल उपाय

प्रातःकाल की दिव्य प्रार्थना: सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने का सरल उपाय

सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले सूर्य भगवान से प्रार्थना :
प्रातः उठते ही सबसे पहले अपने इष्ट भगवान का ध्यान दर्शन कर व हाथ जोड़ कर बोले :
(आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे)

हे प्रभू आपने रात्री बहुत अच्छी निकाली में ह्रदय से आपका आभार व्यक्त करता हूं।

प्रभु का और मेरे इष्ट भगवान श्री………. का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है
मेरे प्रभु -मेरे कुल देवी देवता और मेरे सभी पित्र देव मेरी -मेरे परिवार की रक्षा करें । मैं अपने लक्ष्य प्राप्ती की और आगे बढ़ रहा हूं।

प्रभु लक्ष्य प्राप्ती के लिए- धर्म के अनुसार आप मेरा मार्ग दर्शन करने के लिए हर पल हर घड़ी मेरे साथ रहें। मुझसे ऐसा कोई काम नहीं हो जिससे किसी की आत्म किसी का दिल दुखे और कोई मुझे बददुआ दें।
मैं सभी का सहयोगी बनूं, और धर्म के अनुसार कार्य करूं।
मेरे इष्ट देव हम सबकी रक्षा करें ।

ओम यमाय नमः

ओम यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः
यह प्रार्थना रोज प्रातः काल निंद्रा खुलने के बाद अन्तर मन आत्मा से करें। व कल्पना शक्ति से प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त होता हुआ महसूस करेंगे तो आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। आवश्यकता है निरन्तर प्रयास अभ्यास की।

साभार : हर प्रसाद माथुर जी
धर्म राज श्री चित्रगुप्त हरी धाम मंदिर
पुष्कर, अजमेर, राजस्थान
9829 285958

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This