Ebola को लेकर दुनियाभर में चिंता बढ़ती जा रही है। इस खतरनाक वायरस का सबसे ज्यादा असर अफ्रीकी देशों, खासकर Democratic Republic of the Congo में देखने को मिल रहा है। World Health Organization ने भी इबोला को लेकर सतर्कता बढ़ाने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
भारत सरकार भी इस वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी बीच Kempegowda International Airport से एक अहम मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 23 मई को युगांडा से बेंगलुरु पहुंची 28 वर्षीय महिला को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है।
महिला के सैंपल इबोला जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक उसे Indira Gandhi Institute of Child Health स्थित महामारी रोग अस्पताल में निगरानी के तहत आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।




