Home » ताजा खबर » एकादशी, प्रदोष व्रत और जीवन की अनमोल सीख

एकादशी, प्रदोष व्रत और जीवन की अनमोल सीख

एकादशी व्रत 27 मई बुधवार क़ो किया जाएगा और प्रदोष व्रत 28 क़ो संध्या समय में कैसे करें शिव जी की पूजा आओ जानें

हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l  राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।
आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l
एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।
एकादशी को चावल खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं।
जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।

ज्योतिष परामर्श जन्मपत्रिका दिखाने के लिए या घर का वास्तुदोष निवारण कराने के लिए सम्पर्क करें

पानी की एक्सपायरी डेट क्या है?
अक्सर हम पानी की ‘एक्सपायरी डेट’ अपनी सुविधा और सोच के हिसाब से तय कर लेते हैं, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। जरा इस विरोधाभास पर विचार कीजिए:
– 🚰 शहरों में: जहाँ नल का पानी रोज आता है, वहाँ कल का पानी ‘बासी’ मानकर बहा दिया जाता है। (एक्सपायरी डेट: 1 दिन)
– ⏳ जहाँ पानी दो या आठ दिन में आता है: वहाँ वही पानी दो या आठ दिनों तक बिल्कुल ताजा और पीने योग्य रहता है।
– 🍾 शादी-समारोहों में: जैसे ही हाथ में बिसलरी की नई बोतल आती है, पुरानी आधी भरी बोतल को तुरंत ‘बेकार’ समझकर फेंक दिया जाता है।

🏜️ दूसरी तरफ की सच्चाई…

– 🌵 रेगिस्तान में: यात्रा करते समय पानी की एक-एक बूंद तब तक अमृत और ताजी रहती है, जब तक कि अगला जलस्रोत न मिल जाए।
– 🌧️ प्रकृति में: बांधों और तालाबों का पानी अगले मानसून तक (और सूखे की स्थिति में 2-3 साल तक) पूरी तरह उपयोगी रहता है।
– 🕳️ बोरवेल में: 50 से 500 फीट नीचे से जो पानी हम निकालते हैं, वह जमीन के अंदर सैकड़ों-हजारों साल पुराना होता है, फिर भी वह सेहत के लिए सबसे सुरक्षित और शुद्ध होता है।

💡 निष्कर्ष (सोचने वाली बात)
> कुल मिलाकर, पानी की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। पानी की एक्सपायरी केवल हमारी सोच और उसकी उपलब्धता के आधार पर तय होती है। जब पानी आसानी से मिलता है, तो हम उसे बासी कह देते हैं; जब किल्लत होती है, तो वही पानी अनमोल हो जाता है।
>
अतः पानी का उपयोग विवेकशीलता, जिम्मेदारी और संयम से करें। अन्यथा, पानी खत्म होने से पहले हमारी यह लापरवाह सोच ही हमें प्यासा मार डालेगी।

🙏 एक विनम्र अनुरोध:
यह केवल एक मैसेज नहीं, बल्कि आने वाले कल को बचाने की एक पुकार है।

💧 जल ही जीवन है…
🌱 जल है तो कल है!
👍 स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और पानी बचाएं 👍

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This