Home » ताजा खबर » PM मोदी का NEET पेपर लीक पर संबोधन वाला वीडियो हटाने पर फेसबुक ने मांगी माफी

PM मोदी का NEET पेपर लीक पर संबोधन वाला वीडियो हटाने पर फेसबुक ने मांगी माफी

PM मोदी का NEET संबोधन वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, कहा- गलती से हुआ था डिलीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा NEET पेपर लीक मामले पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए साझा किया गया वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ने के बाद मेटा ने इस पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि वीडियो तकनीकी त्रुटि के कारण हटा था और अब उसे दोबारा बहाल कर दिया गया है।

मेटा ने क्या कहा?

मेटा के प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, “यह कंटेंट गलती से हट गया था। हमने इसे बहाल कर दिया है और हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। मामले की जांच की जा रही है और मेटा से इस संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

PM मोदी ने वीडियो में क्या कहा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई की रात देश के छात्रों को संबोधित करते हुए NEET पेपर लीक मामले पर अपना संदेश जारी किया था। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ और 24 घंटे के भीतर करोड़ों लोगों तक पहुंचा।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने से बचाना था। इसी कारण कम समय में दोबारा परीक्षा आयोजित कर लगभग 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न कराई गई और समय पर परिणाम भी घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल परीक्षा कराने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

एंटी पेपर लीक कानून पर भी दिया जोर

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सख्त कानूनी व्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में संसद में एंटी पेपर लीक कानून लाया गया है, जिसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा और मामलों के त्वरित निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसी व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post