Home » ताजा खबर » पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नरेश कुमार साइबर ठगी का शिकार, ₹7.8 करोड़ की धोखाधड़ी में ₹4 करोड़ फ्रीज

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नरेश कुमार साइबर ठगी का शिकार, ₹7.8 करोड़ की धोखाधड़ी में ₹4 करोड़ फ्रीज

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे नरेश गुजराल साइबर ठगी के शिकार, 7.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री Inder Kumar Gujral के बेटे और पूर्व सांसद Naresh Gujral एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए उनके कर्मचारी को झांसे में लिया और करीब 7.8 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 4 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, ठगों ने नरेश गुजराल की फोटो लगाकर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और उनकी फाइनेंस टीम के एक भरोसेमंद कर्मचारी को संदेश भेजा। आरोपी ने खुद को नरेश गुजराल बताते हुए दावा किया कि वह एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यस्त हैं और तत्काल कुछ भुगतान करने की आवश्यकता है। कर्मचारी ने निर्देशों को सही मानते हुए आरटीजीएस के माध्यम से कई ट्रांजैक्शन कर दिए।

जानकारी के मुताबिक, 12 जून से 16 जून के बीच चार अलग-अलग आरटीजीएस ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 7.8 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में जब इस लेनदेन की जानकारी नरेश गुजराल की बेटी दीक्षा को मिली, तो उन्होंने अपने पिता से इसकी पुष्टि की। नरेश गुजराल ने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था। इसके बाद परिवार को साइबर ठगी का एहसास हुआ।

घटना सामने आते ही दीक्षा ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया और ई-एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही साइबर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 70 प्रतिशत रकम को फ्रीज करा दिया, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान को काफी हद तक रोका जा सका।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस साइबर ठगों की पहचान और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में यह मामला राजधानी में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

नरेश गुजराल और उनके परिवार ने समय पर कार्रवाई करने के लिए साइबर सेल और दिल्ली पुलिस की सराहना की है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This