जेटसेटगो (JetSetGo) की फाउंडर और सीईओ कनिका टेकरीवाल ‘शार्क टैंक इंडिया’ सीजन 5 में बतौर जज (Shark) शामिल हुई हैं। कनिका ने महज 21 साल की उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने के बाद, 2012 में सिर्फ 5,600 रुपये के शुरुआती निवेश से अपनी कंपनी की नींव रखी थी।
आज कनिका की नेटवर्थ लगभग 420 करोड़ रुपये आंकी गई है और उनकी कंपनी का टर्नओवर 150 करोड़ रुपये से अधिक है। जेटसेटगो को अक्सर ‘आसमान की ऊबर’ (Uber of the skies) कहा जाता है, जो ग्राहकों के लिए प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर एग्रीगेटर के रूप में काम करती है। कनिका ने यह सफलता बिना किसी बड़े बिजनेस बैकग्राउंड के हासिल की है और वे फोर्ब्स एशिया की ’30 अंडर 30′ सूची में भी स्थान बना चुकी हैं।






