Home » ताजा खबर » Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें MCX पर आज क्या है ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें MCX पर आज क्या है ताजा भाव

Gold and Silver Price on MCX: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में ट्रेड करती रहीं। हालांकि, गिरावट मामूली रही। सुबह के कारोबार में सोना 0.13 प्रतिशत और चांदी 0.38 प्रतिशत तक कमजोर हुई।

सोने का ताजा भाव

सोमवार सुबह करीब 11:16 बजे, 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 198 रुपये (0.13%) की गिरावट के साथ 1,47,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज सोने की शुरुआत 243 रुपये की कमजोरी के साथ 1,47,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को यह 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने तक सोने ने दिन के कारोबार में 1,47,509 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 1,47,032 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया।

चांदी में भी रही नरमी

MCX पर 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 910 रुपये (0.38%) की गिरावट के साथ 2,36,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।

कारोबार की शुरुआत चांदी ने 1,017 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,393 रुपये प्रति किलोग्राम पर की थी। इससे पहले शुक्रवार को इसका बंद भाव 2,37,410 रुपये प्रति किलोग्राम था।

इंट्राडे कारोबार के दौरान चांदी ने 2,37,676 रुपये प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर और 2,36,001 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम स्तर छुआ।

पिछले सप्ताह आई थी जोरदार तेजी

गौरतलब है कि लगातार चार सप्ताह की गिरावट के बाद पिछले सप्ताह सोने और चांदी दोनों में शानदार तेजी देखने को मिली थी।

अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 3,216 रुपये (करीब 2.2%) बढ़कर लगभग 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। पिछले सप्ताह इसका वायदा भाव 13,938 रुपये (करीब 6.2%) बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This