Home » ताजा खबर » चलती ट्रेन में गोरखा जवान का शौर्य: अकेले भिड़े लुटेरों से, युवती की बचाई इज्जत

चलती ट्रेन में गोरखा जवान का शौर्य: अकेले भिड़े लुटेरों से, युवती की बचाई इज्जत

ये हैं गोरखा रेजिमेंट के वीर जवान विष्णु श्रेष्ठ जो चलती ट्रेन में एक लड़की की आबरू बचाने के लिए अकेले ही 40 लुटेरों से भीड़ गए और लड़की को बचा लिया।

घटना के दौरान विष्णु श्रेष्ठ ने अकेले दम पर लुटेरों से भिड़ते हुए 8 लुटेरों को घायल किया और 3 लुटेरों को मार गिराया, जबकि बाकी लुटेरे जान बचाकर भाग गए।

यह घटना तब हुई जब ट्रेन में सवार 18 साल की लड़की पर लुटेरों ने हमला करने की कोशिश की। विष्णु श्रेष्ठ, जो संयोग से उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, बिना किसी डर के लुटेरों से भिड़ गए।

उन्होंने एकेले ही 8 लुटेरों को घायल किया और 3 लुटेरों को मार गिराया, जब लुटेरों ने देखा की अकेला सेना का जवान हम सब पर भारी पड़ रहा है तो बाकी लुटेरे जान बचाकर भाग गए।

उनकी वीरता और सूझबूझ ने न केवल लड़की को बचाया बल्कि यात्रियों को भी सुरक्षित रखा।उनकी इस बहादुरी ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना के जवान हर परिस्थिति में देश और जनता की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं।

विष्णु श्रेष्ठ की इस साहसिक कार्रवाई के लिए उन्हें पूरे देश से सम्मान और सराहना मिल रही है। ऐसे वीर सैनिकों के कारण ही हमारा देश सुरक्षित है।
💐💐🇮🇳🇮🇳

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post