Home » मध्य प्रदेश » शोषण का मामला सामने आते ही हिंदू जागरण मंच की एंट्री

शोषण का मामला सामने आते ही हिंदू जागरण मंच की एंट्री

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय युवक पर 15 साल की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप है। मामले में पुलिस ने अपहरण और POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग को 24 घंटे के भीतर इंदौर से बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अपहरण के दौरान लड़की को पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनाया गया था। घटना से संबंधित कुछ CCTV फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

घटना के बाद पीड़िता का परिवार सदमे में था और प्रारंभ में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में पड़ोसियों की सूचना पर एक सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने परिवार को थाने पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीड़िता को इंदौर से सुरक्षित बरामद किया। अदालत में धारा 164 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की मानसिक स्थिति को देखते हुए आगे की पूछताछ उसके स्थिर होने के बाद की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। पीड़िता का जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद आवश्यक कानूनी धाराएं और जोड़ी जा सकती हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This