Home » ताजा खबर » तमिलनाडु और उत्तराखंड में भयानक बस हादसे, 11 की मौत और 53 घायल

तमिलनाडु और उत्तराखंड में भयानक बस हादसे, 11 की मौत और 53 घायल

तमिलनाडु, उत्तराखंड और कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे, कई राज्यों से दर्दनाक घटनाएँ सामने आईं

तमिलनाडु के तेनकासी जिले से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, इडाइकल के पास कामराजपुरम क्षेत्र में दो प्राइवेट बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है।

मौके का वीडियो आया सामने

हादसे के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और बुलडोजर की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है। बड़ी संख्या में लोग आसपास जमा हैं, जबकि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं।

उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, पाँच की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में भी दर्दनाक हादसा हुआ। एसडीआरएफ के अनुसार, नरेंद्र नगर क्षेत्र के कुंजापुरी–हिंडोलाखाल मार्ग पर लगभग 28 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

कर्नाटक में कार फ्लाईओवर से नीचे गिरी, चार तीर्थयात्रियों की मौत

कर्नाटक के कोलार जिले में रविवार देर रात एक कार के फ्लाईओवर के साइड बैरियर से टकराकर करीब 100 मीटर नीचे अंडरपास में गिर जाने से सबरीमला के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण वाहन बैरियर से टकराया और नीचे जा गिरा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अंदर बैठे सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This