Home » ताजा खबर » India Attack Pakistan LIVE : सेना ने दिखा दिए सारे सबूत, पाकिस्तान में कहां, कब कैसे किया हमला

India Attack Pakistan LIVE : सेना ने दिखा दिए सारे सबूत, पाकिस्तान में कहां, कब कैसे किया हमला

India Attack Pakistan Operation Sindoor LIVE: सेना की तरफ से कर्नल सोफिया और एयरफोर्स की ओर से व्योमिका सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में घुसकर कैसे लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल और जैश के ठिकाने को तबाह कर दिया. सेना ने अपने कॉन्फ्रेंस में वीडियो जारी करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के हमले का वीडियो भी जारी किया है.

ऑपरेशन सिंदूर के साथ भारत की सेना ने बॉर्डर पर भी खेला कर दिया है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही बॉर्डर पर 13वें दिन भी पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की. मगर, भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया हैय

पहलगाम हमले का बदला लेने में यूं हीं 14 दिन नहीं लगे. दिल्ली में दिन रात तैयारी चल रही थी कि किन जगहों पर हमला करना है. दरअसल, भारत आतंकियों के नर्क भेजने की तैयारी कर रहा था. आज के हमले से कम से कम यही पता चलता है. भारत ने जिन जगहों को तबाह किया था, वह हाफिज सईद और मसूद अजहर के मदरसे थे. यहां पर ही छोटे बालकों का ब्रेन वॉश करके आतंकी बनाया जाता था.

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This