Home » ताजा खबर » India Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान का हर ड्रोन हमला नष्ट किया, जवाबी कार्रवाई में PoK में भारी नुकसान

India Pakistan Tension: भारत ने पाकिस्तान का हर ड्रोन हमला नष्ट किया, जवाबी कार्रवाई में PoK में भारी नुकसान

India Pakistan War:पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके हमलों को नाकाम कर दिया गया। अब भारत ने पाकिस्तान में तबाही मचानी शुरू कर दी है।

India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। अब भारत की सेना भी पाकिस्तान के शहरों में तबाही मचा रही है। इससे पूरी दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। इस बीच जम्मू और जैसलमेर में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This