डीजीसीए ने इंडिगो के चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। ये अधिकारी सुरक्षा और परिचालन अनुपालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उन पर सेफ्टी मानकों और नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।
इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन, रिफंड प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए डीजीसीए ने गुरुवार से एयरलाइन के मुख्यालय में विशेष मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। अब डीजीसीए की टीम रोजाना अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। हाल ही में इंडिगो पायलट और क्रू मेंबर्स की ड्यूटी संबंधी नियमों का सही पालन नहीं कर पाया था, जिसके चलते कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और पर्यटन क्षेत्र को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।






