Home » ताजा खबर » क्या कोयल मल्लिक के इस्तीफे के पीछे ED का डर या TMC की अंदरूनी कलह?

क्या कोयल मल्लिक के इस्तीफे के पीछे ED का डर या TMC की अंदरूनी कलह?

क्या कोयल मल्लिक के पीछे भी ED लगी है?
——-
कोयल मल्लिक को बंगाली फिल्मों की आज तक की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक माना जाता है। उनके पिता रंजीत मल्लिक भी बंगाली फिल्मों के दिग्गज रहे हैं। कोयल को इसी साल मार्च में ममता बनर्जी ने राज्यसभा के लिए भेजा था।
सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश बड़ाइक के बाद इस्तीफा देने वाली कोयल मल्लिक चौथी TMC RS MP बन गई हैं।

आपको वह तस्वीर तो याद होगी जब कोयल मल्लिक ने जानी मानी वकील मेनका गुरुस्वामी और पूर्व IPS ऑफिसर राजीव कुमार (ममता के बेहद करीबी) के साथ पर्चा भरा था। उस समय भी लोगों ने सवाल पूछे थे कि आखिर कोयल को क्यों ममता ने राज्यसभा भेजा?

वैसे ममता दीदी का फिल्मों के प्रति आकर्षण पुराना है। फिल्मी सितारों को टिकट देना उनकी प्रवृत्ति रही है। लेकिन इस समय सब दीदी का साथ छोड़ रहे हैं। अब तो कल्याण बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी पर हमला बोला है और कह दिया है कि दीदी हम दोनों में से एक को चुन लो।

अब सवाल यह है कि क्या इन सबके पीछे ईडी लगी थी जो डर के मारे बीजेपी जा रहे हैं या इस्तीफा दे रहे हैं। नहीं, ये सब पार्टी के आंतरिक ढांचे से परेशान होकर जा रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This