ग्वालियर की रहने वाली सीमा बंसल आज ₹157 करोड़ की पैकेजिंग कंपनी ‘DCG Tech Limited’ की फाउंडर हैं। उनका बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। जब वह मात्र डेढ़ साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि उनकी मां को पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर का पंखा 170 रुपये में बेचना पड़ा था।
मुंबई में कठिनाइयां झेलने के बाद, सीमा को एक आईटी कंपनी में नौकरी मिली और वह काम के सिलसिले में लंदन चली गईं। शादी के बाद वह अमेरिका शिफ्ट हुईं, लेकिन वहां बिजनेस में भारी नुकसान के कारण सब कुछ गंवाकर उन्हें भारत लौटना पड़ा।
भारत लौटकर बेरोजगारी के बीच और बिना किसी अनुभव के, सीमा ने घर के एक छोटे डेस्क से ‘DCG Packs’ की शुरुआत की। शुरुआत में वह सारा काम अकेले ही संभालती थीं। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने कंपनी को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आज उनकी कंपनी भारत और यूएई में 50,000 से अधिक ग्राहकों को पैकेजिंग सेवाएं दे रही है।
#Swatantra@Sagar



