Home » ताजा खबर » साड़ी पहनकर पानी पिलाया और हिप्नोटाइज किया, मुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप; किन्नर के भेष में घर में घुसा था शख्स

साड़ी पहनकर पानी पिलाया और हिप्नोटाइज किया, मुंबई में एयरहोस्टेस से रेप का आरोप; किन्नर के भेष में घर में घुसा था शख्स

साड़ी पहनकर किन्नर बना शख्स, नजर उतारने के बहाने घर में घुसा; मुंबई में महिला से रेप का आरोप

मुंबई: मुंबई के पवई इलाके में एक महिला के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति किन्नर का भेष धारण कर और महिलाओं के कपड़े पहनकर एक महिला के घर में दाखिल हुआ। उसने नजर उतारने और आशीर्वाद देने के नाम पर अनुष्ठान करने का बहाना बनाया और कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। वारदात के बाद वह महिला से 2,000 रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने ऑटो रिक्शा की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को कलवा से गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनिल शिंदे साड़ी पहनकर और किन्नर का रूप धारण कर पवई की एक सोसायटी में पहुंचा। उसने कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड को विश्वास में लेकर बिल्डिंग में प्रवेश किया और कई फ्लैट के दरवाजे खटखटाए।

इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने दरवाजा खोला। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के बीमार पति को ठीक करने और उसकी नजर उतारने का दावा करते हुए घर में प्रवेश किया। महिला के अनुसार, अंदर जाने के बाद आरोपी ने उसे धमकाया और उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। वारदात के बाद आरोपी 2,000 रुपये लेकर वहां से फरार हो गया।

पानी छिड़कने और अनुष्ठान का बनाया बहाना

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को घर में इसलिए प्रवेश करने दिया क्योंकि उसे उम्मीद थी कि वह उसके पति को ठीक करने में मदद कर सकता है। उसका पति अस्पताल में इलाज करा रहा है।

महिला के मुताबिक, आरोपी ने उस पर पानी छिड़का और अनुष्ठान के नाम पर उसके सिर पर हाथ रखा। इसके बाद उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से निकल गया और जाते समय 2,000 रुपये भी ले गया।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद महिला ने रात करीब 11 बजे पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पवई पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सोसायटी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच के दौरान एक फुटेज में आरोपी साड़ी पहने ऑटो रिक्शा से ठाणे के खारेगांव इलाके की झुग्गियों की ओर जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया और आरोपी के उतरने की जगह की जानकारी हासिल की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कलवा से गिरफ्तार कर लिया।

भेष बदलकर वारदात का आरोप

पुलिस जांच में आरोपी के परिवार को लेकर भी जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का परिवार किन्नर और भिखारी का भेष धारण कर भीख मांगने के काम से जुड़ा रहा है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने पहले भी इसी तरह भेष बदलकर किसी वारदात को अंजाम दिया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है। उसके खिलाफ रेप और आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

छत्रपति संभाजीनगर में भी चोरी का मामला

इसी बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से चोरी का एक अलग मामला सामने आया है। यहां ग्राहक बनकर पहुंची चार बुर्काधारी महिलाओं पर करीब डेढ़ किलो सोना चोरी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में दो पुरुष भी कथित तौर पर शामिल थे। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

#Mumbai #Powai #MumbaiCrime #CrimeNews #RapeCase #MumbaiPolice #ViralNews #CrimeNewsIndia #MaharashtraNews #BreakingNews #LatestNews #CCTVFootage #PoliceInvestigation #MumbaiNews #CrimeAlert #मुंबई #पवई #मुंबईक्राइम #अपराध #रेपकेस #महाराष्ट्र #मुंबईपुलिस #क्राइम न्यूज #ताजा खबर #ब्रेकिंगन्यूज

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post