Home » ताजा खबर » 24 घंटे में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम व्यूज: PM मोदी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

24 घंटे में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम व्यूज: PM मोदी ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली: CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच शनिवार को एक बार फिर बैठक होने वाली है। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन वीडियो संदेश जारी कर देश के GenZ से सीधा संवाद किया। उन्होंने अपने पहले वीडियो को मिले जबरदस्त समर्थन और सकारात्मक सुझावों के लिए युवाओं का धन्यवाद भी दिया।

24 घंटे में बना सबसे ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी का गुरुवार को इंस्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो को पहले 24 घंटों में 303 मिलियन (30.3 करोड़) से अधिक बार देखा गया, जो इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले वीडियो का नया रिकॉर्ड बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो के 322 मिलियन से अधिक व्यूज हो चुके थे।

लगातार दूसरे दिन GenZ से संवाद

पहले वीडियो को मिले भारी रिस्पॉन्स के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक और वीडियो साझा किया। इस बार भी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं से बातचीत की और उनके सुझावों व समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, “थैंक्यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मेरे वीडियो पर जिस तरह आपने प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह प्यार आगे भी बना रहेगा और हमारा जुड़ाव और मजबूत होगा। थैंक्यू दोस्तों।”

पहले वीडियो से अलग दिखा अंदाज

करीब 40 सेकंड के इस दूसरे वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का अंदाज पहले वीडियो की तुलना में थोड़ा अलग नजर आया। पहले वीडियो में जहां वह गंभीर मुद्रा में दिखाई दिए थे, वहीं इस बार वह अधिक सहज और रिलैक्स दिखे। उन्होंने मोबाइल कैमरे को पहले की तुलना में थोड़ा दूर रखकर वीडियो रिकॉर्ड किया और संदेश समाप्त होने के बाद खुद कैमरा भी बंद किया।

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This