Home » ताजा खबर » “खबर या दंगल?” — उन्नाव विधायक विवाद पर मीडिया कवरेज पर उठे सवाल

“खबर या दंगल?” — उन्नाव विधायक विवाद पर मीडिया कवरेज पर उठे सवाल

हद हो गई यार इंडिया न्यूज चाहे तो जूता लात करवा दें जहां प्रेम से बात बन रही हो यहां दंगल करवा दें
खबर भी देखो , अच्छा हुआ कि जमकर हुई मार पीट तक ही लिखा है खोपड़ी फूटी जिला अपस्ताल के जनरल वार्ड में भर्ती नहीं लिखा !!

वैसे जिसने भी खबर बनाई है तो इक्कीस तोपों की नहीं बल्कि पूरी कायनात की तोपों की सलामी !!
धन्य हो महाराज धन्य ,जय नहीं बल्कि तीनों लोक में जय जय कार होगी तुम्हारी

फिलहाल मामला गंभीर है और मोहान विधायक जी को पूरे साक्ष्य के साथ मीडिया के सामने आना चाहिए
जिस प्रकार से सदर विधायक के बारे में चर्चा हो गई उन्नाव से लेकर पूरे प्रदेश और देश तक ऐसी खबर चली गई जिसमें सिर्फ और सिर्फ बदनामी मिली यदि ऐसे में साक्ष्य नहीं मिलते हैं या पैमाईश की मांग को देखते हुए पैमाईश में कुछ नहीं प्राप्त होता है तो यह एक गंभीर आरोप होगा
फिलहाल के लिए तो लोकल मीडिया से पता चला है कि इस मामली में सदर विधायक ने अपना अपना पक्ष रख दिया है लेकिन मोहान विधायक ने अभी तक कोई बात मीडिया के सामने आकर नहीं कही है इसके पूर्व खेतों में मारपीट करने का वीडियो भी मोहान विधायक जी वायरल है साथ ही सदर विधायक का भी वीडियो जेसीबी वाला वायरल है
जनता की नजर से देखा जाए तो इस वक्त सदर विधायक के तथ्य सही दिख रहे हैं चूंकि घटना के बाद वे बराबर मीडिया को फेस कर रहे है वही दुसरी ओर मोहान विधायक सामने तक नहीं आ रहे !

इससे बस एक ही चीज प्रतीत हो रही है कि जिस प्रकार डौंडिया खेड़ा में सोना निकलने की बात सामने आई थी जिस प्रकार गुड्डी को अजगर निगलने की बात सामने आई थी जिस प्रकार लोग मिट्टी के बने जा रहे थे ठीक यह भी मात्र एक अफवाह सी लग रही है बाकी जनता की नजर से देखा जाए तो बदनामी सिर्फ उन्नाव जनपद की हो रही है
क्योंकि हैडलाइन में सबसे पहले उन्नाव लिखा आ रहा है

ना जाने कब लिखकर आयेगा उन्नाव के विधायकों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति ने सम्मानित किया !!

साभार : चेतन मिश्रा 🖋️

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This