Home » ताजा खबर » Operation Sindoor Live: पीएम से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह; सरकार बोली- पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ

Operation Sindoor Live: पीएम से मिलने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह; सरकार बोली- पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ

खास बातें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में दहशतगर्दों के नौ ठिकानों पर सटीत एयर स्ट्राइक कर लिया है। भारत की तीनों सेनाओं ने 15 दिन बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। वहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है। जानें पल पल के अपडेट…

भारतीय सेना कार्रवाई को लेकर शुरू हुई ब्रीफिंग में सबसे पहले वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई। इसमें भारत में पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों का ब्यौरा दिया गया। इसमें दिखाया गया कि कैसे दहशतगर्दों ने अलग-अलग मौकों पर भारत को अशांत करने की साजिश की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मौजूदगी में  देश की संसद पर हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के दृश्य भी दिखाए गए।

 

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This