Home » ताजा खबर » पाक आर्मी चीफ का बड़ा खुलासा: देश में अब भी सक्रिय हैं 8 आतंकी कैंप

पाक आर्मी चीफ का बड़ा खुलासा: देश में अब भी सक्रिय हैं 8 आतंकी कैंप

नई दिल्ली:
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है और अगर भविष्य में पाकिस्तान की ओर से कोई भी दुस्साहस किया गया, तो भारतीय सेना उसका कड़ा और निर्णायक जवाब देगी।

दिल्ली में आयोजित वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनरल द्विवेदी ने बताया कि पाकिस्तान में अब भी 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं, जिनमें से 6 नियंत्रण रेखा (LoC) के सामने और 2 अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित हैं। उन्होंने कहा, “अगर वहां से कोई भी उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो भारत हालात के अनुसार कार्रवाई करेगा।”

9 में से 7 आतंकी ठिकाने तबाह

सेना प्रमुख ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इसके बाद सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने उच्च स्तर पर बैठक कर आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का फैसला लिया।

इसी के तहत 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया। जनरल द्विवेदी ने बताया कि इस ऑपरेशन को बेहद सटीक और योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन की शुरुआत के पहले 22 मिनटों में ही निर्णायक वार किए गए। इसके बाद 10 मई तक कुल 88 घंटों की कार्रवाई में हमने आतंकवाद के ढांचे को गहराई तक तोड़ा और पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को भी बेअसर किया। 9 चिन्हित ठिकानों में से 7 को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया।”

ऑपरेशन अभी जारी है

जनरल द्विवेदी ने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और सेना पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने इस अभियान में सहयोग देने के लिए CAPF, खुफिया एजेंसियों, गृह मंत्रालय, नागरिक प्रशासन और रेलवे सहित सभी विभागों की भूमिका की सराहना की।

वैश्विक हालात पर बात करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि 2025 में दुनिया भर में सशस्त्र संघर्ष बढ़े हैं और ऐसे समय में वही देश सुरक्षित रहते हैं जो पहले से तैयार हों।
उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सैन्य तैयारी, रणनीतिक स्पष्टता और सटीक क्षमता को साबित किया है।”

प्रधानमंत्री के JAI (जॉइंटनेस, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन) विज़न, रक्षा मंत्री द्वारा 2025 को सुधार का वर्ष घोषित किए जाने और सेना के परिवर्तन अभियान के तहत उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष की प्रगति संतोषजनक रही है

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This