Home » ताजा खबर » लोकसभा में अमित शाह के भाषण की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्या कही प्रमुख बातें

लोकसभा में अमित शाह के भाषण की PM मोदी ने की सराहना, जानें क्या कही प्रमुख बातें

नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने SIR मुद्दे पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखते हुए कहा कि घुसपैठियों को किसी भी कीमत पर देश में रहने नहीं दिया जाएगा। अमित शाह के अनुसार, कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष SIR का इसलिए विरोध कर रहा है क्योंकि वे अवैध घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में बनाए रखना चाहते हैं। उनके लोकसभा भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

अमित शाह के सशक्त भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा—
“गृह मंत्री अमित शाह का भाषण उत्कृष्ट था। उन्होंने ठोस तथ्यों के जरिए हमारी चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र की ताकत को सामने रखा और विपक्ष के झूठ को उजागर किया।”

“एक भी घुसपैठिया देश में नहीं रहने दूंगा”— अमित शाह

लोकसभा में विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों और SIR पर सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है—घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वोटर सूची से हटाना और देश से बाहर करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष की नीति इसके ठीक उलट है, जो घुसपैठियों को मान्यता देकर वोटर लिस्ट में रखना चाहते हैं।

“हार का कारण नेतृत्व, न कि EVM”— अमित शाह

बिहार चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि विपक्ष ने वोट चोरी और घुसपैठिया बचाओ जैसी राजनीति की, फिर भी NDA को दो-तिहाई बहुमत मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग, EVM और मतदाता सूची पर फोड़ रहा है, जबकि असली कारण उनका नेतृत्व है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This