Home » ताजा खबर » PM मोदी आज केरल को देंगे बड़ी सौगात, नई ट्रेनों समेत रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा लाभ

PM मोदी आज केरल को देंगे बड़ी सौगात, नई ट्रेनों समेत रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा लाभ

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) केरल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राज्य को कई अहम सौगातें देंगे। पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप हब की आधारशिला रखेंगे, चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री केरल की राजधानी में एक मॉडर्न पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन भी करेंगे।

LDF-UDF से मुक्ति चाहता है केरल: PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “आज तिरुवनंतपुरम में BJP-NDA की जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में इस शहर ने हमें जीत दिलाकर इतिहास रचा है। यह साफ संकेत है कि केरल एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रही धांधली से मुक्त होना चाहता है।”

चार नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री चार नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इससे आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होगा।

यात्रा होगी ज्यादा किफायती और सुरक्षित
नई ट्रेन सेवाओं से यात्रियों को किफायती और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा सीधा लाभ
प्रधानमंत्री पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेंगे, जो यूपीआई से जुड़ी ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा है। इससे रेहड़ी-पटरी वालों को तुरंत वित्तीय सहायता मिलेगी, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा और उनका औपचारिक क्रेडिट इतिहास भी बनेगा।

विज्ञान और इनोवेशन सेक्टर को बढ़ावा
प्रधानमंत्री मोदी केरल के रेहड़ी-पटरी वालों समेत करीब एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि लोन वितरित करेंगे। इसके साथ ही वे तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला रखेंगे, जिससे राज्य में विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This