Home » ताजा खबर » PNB FD स्कीम: ₹1.5 लाख जमा करें और पाएं ₹1 लाख से ज्यादा का फिक्स ब्याज

PNB FD स्कीम: ₹1.5 लाख जमा करें और पाएं ₹1 लाख से ज्यादा का फिक्स ब्याज

PNB में जमा करें ₹1,50,000 और पाएं ₹1,07,254 का फिक्स ब्याज; खाते में आएंगे कुल ₹2,57,254
PNB में जमा करें ₹1,50,000 और पाएं ₹1,07,254 का फिक्स ब्याज; खाते में आएंगे कुल ₹2,57,254

PNB अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरों का फायदा दे रहा है। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर 3% से लेकर 7.40% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

PNB एफडी खातों पर 7.40 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है

पब्लिक सेक्टर का पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरों का फायदा दे रहा है। बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर 3 फीसदी से लेकर 7.40 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। खास बात यह है कि पीएनबी की एक विशेष एफडी स्कीम में निवेशकों को लंबी अवधि में बड़ा रिटर्न मिल सकता है। मौजूदा ब्याज दरों के अनुसार, अगर कोई ग्राहक इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 1,07,254 रुपये तक केवल ब्याज के रूप में मिल सकते हैं। यानी कुल रकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। आइए समझते हैं कैसे?

एफडी खातों पर 7.40 प्रतिशत का बंपर ब्याज दे रहा है पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को सिर्फ 7 दिनों की न्यूनतम अवधि से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए एफडी अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। बैंक की 444 दिनों वाली एफडी स्कीम पर सबसे आकर्षक ब्याज दर मिल रही है, जिसमें ग्राहकों को 6.60% से लेकर 7.40% तक ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 5 साल से 10 साल की लंबी अवधि वाली एफडी पर पीएनबी 6.00% से 6.80% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है।

1,50,000 रुपये जमा करने पर मिलेगा ₹1,07,254 तक का फिक्स ब्याज
अगर पंजाब नेशनल बैंक में 8 साल की एफडी स्कीम में 1.5 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,85,901 रुपये मिलेंगे, इसमें ब्याज के फिक्स 85,901 रुपये भी शामिल हैं। अगर आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और पीएनबी में 8 साल की एफडी स्कीम में 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 2,57,254 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के फिक्स 1,07,254 रुपये भी शामिल हैं। इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक में अति वरिष्ठ नागरिकों को भी 8 साल की एफडी में 1.5 लाख रुपये जमा करने पर 1,07,254 रुपये के फिक्स ब्याज समेत मैच्यॉरिटी पर कुल 2,57,254 रुपये मिलेंगे। बताते चलें कि पीएनबी 5 साल से लेकर 10 साल तक की अवधि वाले एफडी खातों पर वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को बराबर ब्याज दे रहा है।

साभार : सोशल मीडिया

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post