पुराना नाम अनिल कौशिश
◾ ब्रेकिंग न्यूज
अभी-अभी आजतक पर
मैंनै बाबरी मस्जिद तोड़ी।
मैंने मंदिर बनाया।
मैं जेल गया।
मैं जेल गया।
मैं जेल गया।
फिर भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में “बाहरी लोगों” को ले लिया गया।
– विनय कटियार जी
आपने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या जी में तथाकथित दान चोरी पर 5 मिनट तक बोलते हुए और दूसरे महानुभावों का नाम लेते हुए 5 बार ऐसे शब्द बोले हैं।
नोट: श्रीमान विनय कटियार जी मेरे लिये बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं।
हे श्रीमान जी, जब आपको श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या जी के आंदोलन के समय बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था तो उस समय मध्यप्रदेश के जय भगवान पवैया जी आपसे कहीं अधिक कुशल संगठककर्ता थे।
फिर भी आपको यह दायित्व क्यों दिया गया था?
श्रीमान विनय कटियार जी उत्तर प्रदेश के थे और अब भी हैं और उस आंदोलन का मुख्य केंद्र उत्तर प्रदेश था तो वहां की जनता को अधिकतम संख्या में उस आंदोलन से जोड़ने के लिये ही इन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था।
अब आते हैं श्रीमान विनय कटियार जी की राजनीतिक यात्रा पर।
अब तक भाजपा विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिये भाजपा 10 बार टिकट दे चुकी है।
1985 अयोध्या (तत्कालीन फ़ैज़ाबाद विधानसभा क्षेत्र ❎
1991 फैजाबाद ✅
1996 फैजाबाद ✅
1998 फैजाबाद ❎
1999 फैजाबाद ✅
2004 फैजाबाद ❎
2006 रायबरेली ❎ जमानत जब्त
2006-2012 राज्यसभा सदस्य ✅
2009 अंबेडकरनगर ❎
2012-2818 राज्यसभा सदस्य ✅
असल बात क्या है?
आपको नाराजगी किस बात की है कि 2018 के बाद से भाजपा ने आपको उत्तर प्रदेश के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में टिकट नहीं दिया गया है।
हे श्रीमान जी, संगठन ने पहले तो आपको बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया और उससे पहले और उसके बाद भी भाजपा ने आपको इतनी बार चुनाव मैदान में उतारा। आपको संगठन ने सदैव सिर पर बिठाकर रखा।
एक बात और
जो भी सच होगा वह कुछ दिनों के बाद SIT की जांच में सबके सामने आ ही जायेगा। पर जब आप इतने वरिष्ठ और संगठन के लिये इतने समर्पित कार्यकर्ता हैं तो आपको किसी न्यूज चैनल पर इस तरह की बातों से बचना चाहिए।
यह भी
घर की बातें उसकी गली के चौराहे पर बोलता भी कौन है।
एक बात और आप पिछले लंबे समय से न्यूज चैनलों पर संगठन के प्रति लगातार संगठन के विरुद्ध बोले जा रहे हैं।
यदि आप किसी दूसरे राजनीतिक दल में होते तो क्या होता?
हे श्रीमान जी, तब आपको अगले दिन ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता।
आप पार्टी में बहुत वरिष्ठ व्यक्ति हैं और जनता आप पर बहुत विश्वास करती है जनता ऐसा चाहती कि आप संगठन के साथ रहें और संगठन को मजबूत करें
संगठन रहेगा तो हम सब रहेंगे






