Home » ताजा खबर » “अमेरिका की नौकरी छोड़ी, भारत में रचा 250 करोड़ का स्वाद: Wingreens Farms की सफलता गाथा”

“अमेरिका की नौकरी छोड़ी, भारत में रचा 250 करोड़ का स्वाद: Wingreens Farms की सफलता गाथा”

अमेरिका में 25 साल की नौकरी छोड़कर भारत लौटीं 63 वर्षीय अंजू ने ‘Wingreens Farms’ के जरिए सफलता की नई मिसाल पेश की है. शुरुआत में उन्होंने किसानों की मदद के लिए जमीन किराए पर लेकर विदेशी जड़ी-बूटियां उगाने का काम शुरू किया, लेकिन जब खरीदार नहीं मिले, तो उन्होंने अतिरिक्त तुलसी (Basil) से पेस्टो डिप बनाने का फैसला किया.

अंजू ने शहर की छोटी दुकानों से अपनी बिक्री शुरू की, जो धीरे-धीरे ‘वर्ड ऑफ माउथ’ पब्लिसिटी से काफी लोकप्रिय हो गई. आज उनकी कंपनी 20 से ज्यादा वैरायटी के डिप्स और सॉस बेचती है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है. इस स्टार्टअप के जरिए उन्होंने न केवल एक बड़ा बिजनेस खड़ा किया, बल्कि हजारों किसानों को रोजगार देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त भी बनाया है.

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This