Home » ताजा खबर » नोएडा हादसे पर राहुल गांधी का हमला: इंजीनियर की मौत पर बोले—‘कोई जवाबदेही नहीं’

नोएडा हादसे पर राहुल गांधी का हमला: इंजीनियर की मौत पर बोले—‘कोई जवाबदेही नहीं’

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सेक्टर-150 में निर्माणाधीन एक इमारत के बेसमेंट में भरे पानी में डूबकर इंजीनियर युवराज की मौत के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर कड़ी नाराज़गी जताते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में जवाबदेही का गंभीर अभाव है। उन्होंने इस घटना को शहरी प्रशासन की विफलता बताते हुए कहा,
“सड़कें जान लेती हैं, पुल जान लेते हैं, आग जान लेती है, पानी जान लेता है, प्रदूषण जान लेता है, भ्रष्टाचार जान लेता है और लापरवाही जान लेती है। भारत में शहरों का पतन पैसे, तकनीक या समाधानों की कमी से नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी से हो रहा है। TINA — कोई जवाबदेही नहीं है।”

मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के सेक्टर-150 में हुए इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। मामले की जांच के लिए ADG मेरठ जोन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है, जो पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

प्रशासनिक कार्रवाई के तहत नोएडा अथॉरिटी के सीईओ लोकेश एम को पद से हटा दिया गया है। इससे पहले नोएडा ट्रैफिक सेल के जूनियर इंजीनियर नवीन कुमार को बर्खास्त किया जा चुका है। इसके अलावा दो बिल्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

इंजीनियर युवराज की मौत के बाद यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही, बल्कि शहरी बुनियादी ढांचे और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This