Home » ताजा खबर » दिल्ली की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ें यह ट्रैफिक एडवाइजरी, वरना पड़ सकता है परेशानी में बैक गियर

दिल्ली की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ें यह ट्रैफिक एडवाइजरी, वरना पड़ सकता है परेशानी में बैक गियर

नई दिल्ली ट्रैफिक अपडेट: 18 से 21 जनवरी तक कुछ रूट्स पर वाहन चालकों को होगी परेशानी

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आजकल अपने वाहन से सड़कों पर निकलने वाले हैं, तो पहले दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ लें। अगले तीन दिनों तक कुछ प्रमुख रूट्स पर आवाजाही प्रभावित रह सकती है।

क्यों प्रभावित होंगे रूट्स?

रिंग रोड से कश्मीरी गेट आईएसबीटी और बुराड़ी की ओर जाने वाले मार्गों पर 18 से 21 जनवरी तक वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है। कारण है ASI द्वारा लाल किले के पीछे और सलीमगढ़ किले से जुड़ने वाले ब्रिज की मरम्मत और पेंटिंग का काम। इस वजह से पुल का एक हिस्सा बंद रहेगा, जिसका सीधा असर रिंग रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम पर पड़ेगा।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

  • 18 से 21 जनवरी तक मांगी ब्रिज पर रिपेयर और पेंटिंग के काम के कारण रिंग रोड और आस-पास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक।

  • कश्मीरी गेट / बुराड़ी जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं: राजा राम कोहली मार्ग → पुस्ता रोड → युधिष्ठिर सेतु / सिग्नेचर ब्रिज।

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें।

प्रभावित मार्ग

  • शांति वन चौक

  • आउटर रिंग रोड (गीता कॉलोनी के पास)

  • टी प्वाइंट (राजा राम कोहली मार्ग/गीता कॉलोनी रोड)

  • महात्मा गांधी मार्ग (शांति वन चौक से सालीमार फोर्ट तक)

  • आउटर रिंग रोड (राजा राम कोहली मार्ग से सालीमार फोर्ट तक)

वैकल्पिक रूट

  • कश्मीरी गेट या बुराड़ी जाने वाले यात्री ले सकते हैं: राजा राम कोहली मार्ग → पुस्ता रोड → युधिष्ठिर सेतु / सिग्नेचर ब्रिज

संभावित जाम वाले मार्ग

  • महात्मा गांधी मार्ग

  • राजा राम कोहली मार्ग

  • निषाद राज मार्ग

  • नेताजी सुभाष मार्ग

वाहन चालकों को सलाह है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के लाइव अपडेट देखें।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This