Home » ताजा खबर » पहलगाम हमले में पिता खोने वाले मासूम का सहारा बने सुवेंदु अधिकारी

पहलगाम हमले में पिता खोने वाले मासूम का सहारा बने सुवेंदु अधिकारी

सुवेंद्रू अधिकारी के गोद में जो बच्चा है, उससे शायद ही सभी लोग वाकिफ होंगे। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के आईटी पेशेवर बिटन का ये बेटा है। सुवेंदु अधिकारी ने उनके साढ़े तीन साल के बेटे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की थी।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोलकाता निवासी बिटन अधिकारी की हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर पहलगाम में थे। पीड़ित परिवार को मदद जो एक राज्य के मुखिया को करना चाहिए था वह मदद विपक्ष में होते हुए सुवेंदु अधिकारी ने किया। इन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बीटन अधिकारी के मासूम बेटे की शिक्षा और भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया।
साभार : Swatantra Sagar Ji

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This