Home » ताजा खबर » स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, डिप्टी CM का निर्देश- बुखार के मरीजों की कराएं जांच

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, डिप्टी CM का निर्देश- बुखार के मरीजों की कराएं जांच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। छोटे अस्पतालों को भी मरीजों की जांच और उपचार को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उन्होंने निर्देश दिया कि बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की ब्लड जांच और जरूरी पैथोलॉजिकल टेस्ट कराए जाएं और रिपोर्ट के आधार पर उचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है और प्रत्येक मरीज को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए गए हैं।

युवाओं के रोजगार पर भी बोले डिप्टी CM

युवाओं के रोजगार के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और क्षमता के आधार पर 9 लाख से अधिक सरकारी सेवाओं में अवसर मिले हैं।

इसके अलावा सरकार ODOP (एक जिला, एक उत्पाद), स्वरोजगार और कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।

नोएडा के स्कूलों में भी सतर्कता

दिल्ली से सटे नोएडा में मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू-डेंगू के खतरे को देखते हुए कई स्कूलों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को एडवाइजरी जारी कर बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई है।

स्कूलों ने अभिभावकों से कहा है कि अगर बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक स्कूल न भेजें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने और केवल अटेंडेंस के लिए बीमार बच्चों को स्कूल न भेजने की भी अपील की गई है।

दिल्ली में भी बढ़ रहे H1N1 के मामले

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और सांस से जुड़ी बीमारी वाले लोगों के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में H1N1 के 1,777 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, राजधानी में इन्फ्लूएंजा-A के 2,300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और लोगों से फ्लू जैसे लक्षण गंभीर होने या लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है।

#SwineFlu #H1N1 #UttarPradesh #UPNews #LucknowNews #HealthAlert #SwineFluAlert #Dengue #ViralFever

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post