Home » ताजा खबर » वर्षा ऋतु में रखें विशेष सावधानी: जानिए क्या करें और क्या न करें, ताकि रहें स्वस्थ और निरोग

वर्षा ऋतु में रखें विशेष सावधानी: जानिए क्या करें और क्या न करें, ताकि रहें स्वस्थ और निरोग

वर्षा ऋतु विशेष : 21 जून से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है | इसे शास्‍त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है | जठराग्नि दुर्बल होती है | वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं| पित्त संचित होता है| अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है| इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्‍यान रखना चाहिए|

करने योग्य कार्य :
१. पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २-२ गोली खाना | हरड रसायन, रसायन से बना हुआ टोनिक है। दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा|

२. शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना|

३. मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देने वाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए |

४. वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें|

५. वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है| भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है|

६. चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है| नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्‍यप्रद रहेगा|

७. सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्‍य के लिए हितकारक है|

८. अश्विनी मुद्रा-श्वांस रोककर योनि संकोच लेना और मन में भगवान का जप करना इस सीज़न की बी‍मारि‍यों को भगाने की एक सुंदर युक्ति है|

न करने योग्य कार्य :
१. गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है। फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए|

२. देर रात बारिश के सीज़न में न जागें|

३. अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें |

४. खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है।

५. ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें| सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।

६. भीगे शरीर न सोयें और रात्रि को स्नान न करें| मासिक धर्म आये तो तुरंत स्नान करके सूखे कपडे से अपने को पींछ लें|

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This