Home » ताजा खबर » शादी के असली नियम: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी बातें

शादी के असली नियम: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी बातें

शादी करने के नियम कायदे,
1. शादी में चार गौत्र टालकर यानि खुद का , मामा का , दादी का और नानी का गौत्र छोड़कर कर अन्य गौत्र में शादी करना चाहिए,

2. शादी अपने समकक्ष यानि अपने लेवल के बराबर वाले लोगों से ही करे, आप गरीब हो और लड़की की शादी अमीर घर में कर दिया तो वो ताउम्र आपको दुःख कष्ट देगा, और ये ही नियम लड़के के रिश्ते पर भी लागू होता है,

3. बेशक अपने से गरीब घर की लड़की का रिश्ता ठीक रहेगा लेकिन उसमें दिन रात का अंतर नहीं होना चाहिए केवल 19, 20 चलेगा इस से ज्यादा नहीं,

4. लड़का लड़की से उम्र में 5 साल बड़ा हो सकता वो चलेगा, लेकिन ऊंट बलद बैल वाला जोड़ा नहीं होना चाहिए ,

5. लड़का, लड़की सुंदर सुशील होने चाहिए बेशक रंग रूप के थोड़े काले यानि सांवले हो सकते हैं, चलेगा लेकिन आचरण एकदम खरा सोना होना चाहिए, बेदाग छवि वाला,

6. लड़के लड़की के मां बाप लंगोट के पक्के और जबान के सच्चे होने चाहिए,

7. घर परिवार एकता वाला हो तो बेस्ट ऊतम होगा , उसका बाप उठाव चूल्हा नहीं चाहिए,

8. घर चाहे पक्का हो या कच्चा सब चलेगा ईमान के पक्के हो लेकिन बेईमान, दल्ला, ढूंढा चाट नहीं होना चाहिए,

9. दल बदलू, जुबान का पलटू , वाला रिश्ते से दूर रहना चाहिए,

10. शादी अपने धर्म समाज कुल के रीति रिवाज से ही होनी चाहिए और जैसे कलयुग के मॉडर्न लोगों की पसंद है लव मैरिज वाला भी कर सकते हैं लेकिन अपनी मान मर्यादाओं में रह कर ही शादी करे,

11. लड़की ऐसी होनी चाहिए जो आपके घर परिवार को एकता के सूत्र में बांध दें ना कि घर परिवार को बिखेर दें, ये ही बात लड़के पर भी लागू होती है,

12. लड़के लड़की यानि पति पत्नि से ज्यादा उनके मां बाप बेटे बहु को एडजस्ट होने में सहयोग करे, ननद देवरानी जेठानी उसका मामा फूफा लोग उनका सहयोग करे , कानाफूसी नहीं करे,

13. आपने रिश्ता बनाया है तो उसे निभवाएं, न कि कोई खेल खेला है, जिस घर बरात लेकर गए हो वह कोई हॉटल या रेस्टोरेंट नहीं है वो एक रिश्ता है गलती हो सकती हैं उसे माफ़ करे और रिश्ता जोड़े न कि तोड़े

14. दहेज, और खाने पीने के लिए किसी लड़की का रिश्ता मत तोड़ देना,

15. अपने घराती,बराती को समझा कर रखे उस दिन नशे पते से दूर रहना चाहिए,

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post