#गोबर का #कीड़ा में #राजी रहता है
कुम्भ वाली मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान खान से केरल में शादी कर के मांगी पुलिस प्रोटेक्शन….
पिछले साल जब ये लड़की रातों रात कुम्भ के मेले से फेमस हुई तब लोग भर भर के इसके फोटो, वीडियो और कॉन्टेन्ट शेयर कर रहे थे…
कोई नागिन कहता कोई नीली आंखों वाली बंजारन।
फ़िल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा जी ने भी इसमें प्रसिद्धि की संभावनाएं खोजी और दस करोड़ का लोन लेकर निकल पड़े मणिपुर डायरी बनाने।
एक साधारण बंजारन जिसे न बोलना आता था, न पढ़ना लिखना, न ही कपड़े पहनने का सलीका…
उसके लिए टीचर्स बुलाए, बॉलीवुड का रहन सहन सिखाया, जगह जगह फीता काटने, जगरातों, शादी पार्टी में ले जाकर बदली हुई मोनालिसा को सबसे मिलवाना, पर सबकुछ इतना सरल नहीं था।
रानू मंडल और कच्चा बादाम के साथ भी यही रातों रात प्रसिद्धि मिलने जैसा हादसा हो चुका था और जिसने कभी दो रोटी ठीक से नहीं खाई हो वो प्रसिद्धि को कैसे पचा पायेगा…
कोई व्यक्ति जो हज़ार ठोकरें खाने के बाद जब किसी मुक़ाम पर पहुंचता है तो वहाँ टिके रहने का हुनर सीख चुका होता है जो एक रात के स्टार में आप चाहकर भी नहीं भर सकते।
हां मोनालिसा थोड़ा लम्बा चल गई और पिछले एक साल में 5 लाख फ़ॉलोअर्स कमाए, तारीफें बटोरीं, बॉलीवुड की पार्टियों की चकाचौंध देखी, पर हाल ही में केरल के एक मुसलमान लड़के से शादी कर के अपने ही परिवार, धर्म और लोगों के खिलाफ पुलिस प्रोटेक्शन मांग रही है। इस लड़के फरहान से ये करीब 6 महीने पहले मिली थी…
असल मे व्यक्ति की महत्वकांक्षाएं और सफलता की भूख इस बात पर भी निर्भर करती है कि जीवन मे उसने कितना देखा है,
एक करोड़पति व्यक्ति अरब-खरब पति बनने के सपने देखता है और अपना धन, समय, हुनर सोच समझकर खर्च करता है जबकि एक दिहाड़ी श्रमिक को आप 1 लाख रुपये दे दो तो वो उन्हें बस कुछ दिन में अच्छे कपड़े, खाना, घूमना फिरना और अमीर दिखने के शौक पर खर्च कर के वापस सड़क पर आ जायेगा।
यही तो है परवरिश, अनुभव और
शोहरत पचाने की क्षमताओं का तालमेल।
मोनालिसा भौसले प्रसिद्धि की प्रथम सीढ़ी पर ही
अटक कर रह गई और ये होना ही था। क्योंकि
खैरात में मिली शोहरत की उम्र लम्बी नहीं होती।
☝️😊
साभार : पुष्पलता जी के वाल से






