Home » ताजा खबर » बंगाल में “योगी मॉडल” की चर्चा! शुभेंदु अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर गरमाई राजनीति

बंगाल में “योगी मॉडल” की चर्चा! शुभेंदु अधिकारी को लेकर सोशल मीडिया पर गरमाई राजनीति

वाह शुभेंदु अधिकारी वाह ! दिल जीत लिया ।

कांग्रेस के हटते ही धीरे धीरे नर्क में बदले जा रहे बंगाल में 50 बरस बाद लागू कर दिया योगी मॉडल ! सोमवार से सभी स्कूलों में वन्देमातरम अनिवार्य । धर्मस्थलों से हटेंगे लाउडस्पीकर । गौ हत्या और गौ कटान पर पूरी तरह प्रतिबंध । गरीबों और मजदूरों के लिए 5 ₹ में माछ भात । सीमावर्ती तमाम जिलों में बॉर्डर पर फैंसिंग के लिए 6 महीनों के भीतर लैंड ट्रान्सफर । मदरसों की गतिविधियों की पड़ताल, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर सख्त एक्शन । गुंडा माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा । घुसपैठियों को चुनचुनकर निकालने की तैयारी ।

वाह शुभेंदु वाह ! 80 साल बाद बंगाल में खुशियों की बहार । छह दिनों में ही शुभेंदु के ताबड़तोड़ फैसलों से ममता बनर्जी इतनी बौखलाई कि वकीलों की ड्रेस और काला कोट पहनकर हाईकोर्ट पहुंच गई । छह ही दिनों में सरकार पर आरोपों की बौछार कर दी । अरी दीदी सब्र करो थोड़ा धीरज धरो । अभी शुभेंदु के पास 5 साल ही नहीं हैं, लंबा भविष्य भी है । बंगाल की जनता ममता से इसकदर ऊब चुकी है कि उनकी सूरत नहीं देखनी चाहते । तभी तो ममता जैसे ही कोर्ट से बाहर निकलीं, लोगों ने चोर चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए । याद कीजिए ऐसे ही नारे अभी हाल ही में महुआ मोइत्रा के विरुद्ध भी लगे जब वे प्लेन में कोलकाता से दिल्ली पहुंची । बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बंगाल बार से ममता के लाइसेंस की बाबत रिकॉर्ड तलब किया है ।

तृणमूल को अभी यह झेलना होगा, ममता समझ लें । थोड़ा रुकिए ममता दीदी, आपके भतीजे अभिषेक को अभी काफी भुगतना है । अपने भ्रष्टाचार , कटमनी, तोलाबाजी और धमकियों के लिए अभिषेक को अभी जेलें भी काटनी हैं । यही नहीं घुसपैठियों की बदौलत बंगाल की डेमोग्राफी बदलने वाली ममता को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय जांच एजेंसियों को बंधक बनाने लेने के लिए काफी कुछ झेलना है । अभिषेक को मुख्यमंत्री पद देकर दिल्ली की राजनीति करते हुए प्रधानमंत्री बनने का स्वप्न तो चकनाचूर हुआ । हां सब ठीक चला तो वे राज्यसभा के रास्ते दिल्ली पहुंचकर दिल्ली में इंडी का नेतृत्व संभाल सकती हैं । बशर्ते कि ममता से मुंह फेर चुके राहुल गांधी अपना सपना वापस ले लें ।

तो ममता बनर्जी, आपका खेल खत्म हो चुका है । वामपंथियों ने 35 साल और अपने 15 साल बड़े जुल्म ढहाए । इस बॉर्डर स्टेट को भारत से अलग करने का षड्यंत्र किया, राज्यपाल को कुछ नहीं समझा । आपकी तमन्ना थी कि केन्द्र सरकार बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा दे ताकि आप सहानुभूति का वोट हासिल कर लें । लेकिन दीदी आप शाह मोदी को अब तक गलत पहचानती रही । आजाएगा, जल्द समझ आजाएगा कि देश के सिस्टम के ख़िलाफ़ जाना भी देशद्रोह के समान है । बंगाल के साथ साथ पूरे देश की जनता समझ गई है कि आपके समर्थन में बांग्लादेश और पाकिस्तान में प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं ? समझ जाओ दीदी वक्त बदल गया है ।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post