Home » ताजा खबर » BJP में शामिल होते ही TMC के तीनों बागी सांसदों को बड़ा इनाम, राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

BJP में शामिल होते ही TMC के तीनों बागी सांसदों को बड़ा इनाम, राज्यसभा उम्मीदवार घोषित

BJP ने पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान, TMC छोड़ने वाले नेताओं को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

आज ही BJP में हुए शामिल

इन तीनों नेताओं ने कुछ समय पहले ही TMC से इस्तीफा देकर ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो गई है और फैसले मनमाने ढंग से लिए जा रहे हैं।

शुक्रवार को तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में साल्ट लेक स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का झंडा सौंपकर स्वागत किया और कहा कि उनके अनुभव से राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी।

कब होगी वोटिंग और काउंटिंग?

पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 24 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी, 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

क्या कहते हैं विधानसभा के आंकड़े?

राज्य विधानसभा के मौजूदा संख्या बल को देखते हुए भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है। विधानसभा में भाजपा के पास फिलहाल 208 विधायक हैं। किसी भी उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्ष को कम से कम 70 अतिरिक्त वोटों की आवश्यकता होगी।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की स्थिति कमजोर बताई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 80 सीटें जीती थीं, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इनमें से 60 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले अलग गुट के साथ हैं, जबकि ममता बनर्जी के पास अब केवल 20 विधायक बचे हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This