Home » ताजा खबर » दिल्ली-NCR में बढ़ सकती हैं लोगों की परेशानियां, आज से ऑटो-टैक्सी यूनियन की 3 दिन की हड़ताल

दिल्ली-NCR में बढ़ सकती हैं लोगों की परेशानियां, आज से ऑटो-टैक्सी यूनियन की 3 दिन की हड़ताल

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को आज से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने 21 मई से तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते सड़कों पर ऑटो और टैक्सी सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। यूनियनों का कहना है कि पिछले 15 वर्षों से किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

ऑटो-टैक्सी चालकों का आरोप है कि बढ़ती महंगाई और घटती कमाई के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। इसी वजह से यूनियनों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है और 21 से 23 मई तक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

टैक्सी चालक नरेंद्र तिवारी ने कहा कि मौजूदा हालात में काम करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रति किलोमीटर बेहतर भुगतान मिलता था, अब कमाई काफी घट गई है। वहीं, चालक दिनेश कुमार ने कहा कि सवारियां कम मिल रही हैं और मौजूदा किराए में खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से टैक्सी किराए की समीक्षा करने की मांग की है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post