Home » ताजा खबर » ट्विशा शर्मा डेथ केस: आरोपी पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस निलंबित

ट्विशा शर्मा डेथ केस: आरोपी पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस निलंबित

भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आरोपी पति समर्थ सिंह के वकालत लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस आदेश के बाद समर्थ सिंह अब देश के किसी भी न्यायालय, अधिकरण या कानूनी मंच पर न तो पेश हो सकेंगे और न ही किसी मामले की पैरवी कर पाएंगे। साथ ही, उन्हें विधि व्यवसाय करने और वकालतनामा दाखिल करने से भी रोक दिया गया है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यह मामला ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, जो शादी के कुछ ही महीनों बाद भोपाल स्थित ससुराल में हुई थी। मामले में समर्थ सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दहेज मृत्यु, क्रूरता और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। BCI ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और इससे विधिक पेशे की गरिमा एवं जनता का विश्वास प्रभावित होता है।

बार काउंसिल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि एक अधिवक्ता केवल निजी व्यक्ति नहीं, बल्कि न्यायालय का अधिकारी होता है। ऐसे में उस पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए तत्काल अंतरिम कार्रवाई जरूरी थी।

आदेश के अनुसार, अगली सुनवाई या अनुशासनात्मक समिति के फैसले तक समर्थ सिंह किसी भी प्रकार की कानूनी प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। मामले को जल्द ही संबंधित अनुशासनात्मक समिति के समक्ष रखा जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post