Home » ताजा खबर » केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस में इन 3 नेताओं के नाम सबसे आगे

केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन? कांग्रेस में इन 3 नेताओं के नाम सबसे आगे

नई दिल्ली: केरल में नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस के भीतर मंथन तेज हो गया है। शुक्रवार को पार्टी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे सौंपी जाएगी। पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी विधायकों से व्यक्तिगत और सामूहिक बातचीत के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।

केसी वेणुगोपाल सबसे आगे

सूत्रों के अनुसार, के. सी. वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 40 से 43 विधायक उनके पक्ष में हैं, जिससे वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार बन गए हैं। हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला आसान नहीं माना जा रहा, क्योंकि वे राहुल गांधी के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। ऐसे में पार्टी नेतृत्व उनके भविष्य की भूमिका को लेकर सावधानी से फैसला ले सकता है।

रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन भी रेस में

अगर वेणुगोपाल के नाम पर सहमति नहीं बनती, तो रमेश चेन्निथला का नाम प्रमुख विकल्प के रूप में सामने आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 20 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल है।

वहीं, वीडी सतीशन को केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के सहयोगी दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इनमें IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP शामिल हैं। सहयोगी दलों का मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के तौर पर जमीनी स्तर पर प्रभावी काम किया है और मुख्यमंत्री के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This