Home » ताजा खबर » एशिया कप 2025 ट्रॉफी ले जाने पर माफी मांगते दिखे मोहसिन नकवी, PCB चीफ घुटनों पर झुके

एशिया कप 2025 ट्रॉफी ले जाने पर माफी मांगते दिखे मोहसिन नकवी, PCB चीफ घुटनों पर झुके

भारत ने टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम भारत के सामने टिक नहीं पाई और तीनों मुकाबलों में शिकस्त खाई। खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इस दौरान नकवी लंबे समय तक पोडियम पर खड़े रहे और स्टेडियम में भारतीय फैंस “भारत माता की जय” के नारे लगाते रहे। गुस्से में नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर स्टेडियम से बाहर चले गए और कहा कि अगर भारत को इन्हें चाहिए तो दुबई स्थित एसीसी ऑफिस से आकर ले जाएं।

बाद में विवाद बढ़ने पर दुबई में हुई बैठक में नकवी ने घटना पर खेद जताते हुए माफी मांगी, लेकिन ट्रॉफी और मेडल लौटाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने यह शर्त रखी कि सूर्यकुमार यादव खुद दुबई आकर ट्रॉफी लें। इस पर बीसीसीआई का जवाब था—“जब उन्होंने आपके सामने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, तो अब क्यों आएंगे?”

फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही और 20 रन पर ही तीन विकेट गिर गए। लेकिन तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए 69 रन बनाए और आखिरी ओवर तक टिके रहे। रिंकू सिंह ने विजयी चौका जड़कर टीम को चैंपियन बनाया। तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने सुपर-4 और ग्रुप स्टेज में भी पाकिस्तान को हराकर एशिया कप में क्लीन स्वीप किया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This