Home » ताजा खबर » रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए DIG, CBI ने बिछाया था खास जाल — मामला पंजाब का

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए DIG, CBI ने बिछाया था खास जाल — मामला पंजाब का

CBI की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया DIG हरचरण भुल्लर, 10 दिन से हो रही थी रेकी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को पंजाब में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रोपड़ में तैनात डीआईजी अधिकारी हरचरण भुल्लर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई पिछले 10 दिनों से इस अधिकारी पर नज़र रख रही थी और पूरी योजना के साथ ट्रैप बिछाया गया था।

कैसे हुआ ट्रैप?

सीबीआई को कुछ समय पहले एक कारोबारी ने शिकायत दी थी कि DIG हरचरण भुल्लर उस पर फर्जी केस दर्ज कर 8 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने तफ्तीश का दायरा बढ़ाया और आरोपी पर निगरानी शुरू की। गुरुवार को जब कारोबारी द्वारा 5 लाख रुपये की पहली किस्त दी जा रही थी, उसी वक्त सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

घूसखोरी का नेटवर्क और चल रही तलाशी

सूत्रों के अनुसार, हरचरण भुल्लर लंबे समय से रिश्वत वसूलने का अपना सिस्टम चला रहा था। शिकायतकर्ता से वह हर महीने 5 लाख रुपये की नियमित मांग भी करता था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने रोपड़ और चंडीगढ़ स्थित उसके घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

फिलहाल सीबीआई की तलाशी कार्रवाई जारी है और जब्त दस्तावेजों व रकम को लेकर आधिकारिक जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This