Home » ताजा खबर » गुरुग्राम से खाटू तक पैदल यात्रा, फिर 5 करोड़ का भव्य भंडारा… आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल

गुरुग्राम से खाटू तक पैदल यात्रा, फिर 5 करोड़ का भव्य भंडारा… आस्था और सेवा की अनोखी मिसाल

ये भव्य भंडारा आपको रिंग्स से खाटू सड़क पर आसानी से दिख जाएगा। फोटो में सफेद कपड़ों में दिखाई दे रहा ये शख्स हर साल आस्था और सेवा की ऐसी मिसाल पेश करता है कि लोग दूर-दूर से देखने पहुंचते हैं। हरियाणा के गुरुग्राम से खाटू तक पैदल यात्रा करके ये बाबा के दरबार में पहुंचते हैं, और उसके बाद लगाते हैं ऐसा भंडारा जिसकी चर्चा पूरे इलाके में होती है। करीब 5 करोड़ रुपये खर्च कर भव्य व्यवस्था, 50 से ज्यादा पकवान और वो भी शुद्ध देसी घी में तैयार। हर दिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं और सेवा में सैकड़ों लोग जुड़े रहते हैं। टेंट से लेकर सजावट और भोजन तक हर चीज़ शानदार और व्यवस्थित नजर आती है। यह सिर्फ खाना नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और दिल खोलकर की गई सेवा का प्रतीक बन चुका है। जो भी यहां आता है, स्वाद और व्यवस्था दोनों की तारीफ करता नहीं थकता।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This