माँ, तेरा शुक्रिया…
‘Bunglow’ के पीछे जो जादू है, वो बस तेरी वजह से है।
किसने सोचा था कि एक भारतीय रेस्टोरेंट नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज़्यादा बुक होने वाले रेस्टोरेंट्स में से एक बनेगा। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये हमारी ज़िंदगी में होगा…
ये सब तेरी बदौलत हुआ माँ।
जब मैं पूरी तरह से टूट चुका था, बिखर चुका था… तूने मुझे सहारा दिया।
तूने कहा था — इस बार राधा के सपने के लिए करना है।
“दुनिया का सबसे बेहतरीन भारतीय रेस्टोरेंट” बनाना है… एक ऐसा रेस्टोरेंट, जिसे लोग अपना घर कह सकें।
माँ ????????????
शेफ विकास खन्ना का अपनी माँ के लिए लिखा यह पोस्ट जैसे हर बेटे के दिल की आवाज है!
शेफ विकास, सिर्फ आपकी माँ को ही नहीं, पूरे भारत की माँओं आप पर नाज़ है!!






