Home » ताजा खबर » बाढ़ संकट के बीच बालेन शाह ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- “दिल से सराहना करते हैं”

बाढ़ संकट के बीच बालेन शाह ने PM मोदी का जताया आभार, कहा- “दिल से सराहना करते हैं”

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, PM मोदी से बातचीत के बाद बालेन्द्र शाह ने जताया आभार; कहा- ‘मदद की पेशकश की दिल से सराहना’

नेपाल में भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड से मची तबाही के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारत की मानवीय मदद की पेशकश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पीएम मोदी ने बुधवार को बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर बाढ़ में हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त की और नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुश्किल समय में नेपाल के साथ एकजुटता दिखाने और मदद की उदार पेशकश के लिए भारत के प्रधानमंत्री का धन्यवाद। कार्यालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत रिश्तों को नेपाल बेहद महत्व देता है।

पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान कहा कि भारत इस कठिन समय में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत अपने पड़ोसी देश को हरसंभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग भी इस संकट की घड़ी में नेपाल के अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुट हैं।

तिब्बत से आए सैलाब ने नेपाल में मचाई भारी तबाही

बुधवार सुबह तिब्बत की ओर से आया भीषण फ्लैश फ्लड भोटेकोशी नदी में तेजी से पहुंचा। अचानक आए सैलाब ने लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 30 सेकेंड के भीतर दो बड़े बाजारों का बड़ा हिस्सा सैलाब की चपेट में आ गया। घर, दुकानें और वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। कई इमारतें भी मलबे के साथ नदी में समा गईं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 98 लोगों की मौत की खबर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

बाढ़ के कारण भोटेकोशी नदी के आसपास बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन पुलिस चौकियों, कई पुलों और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी क्षति पहुंची है। सड़कें और अन्य जरूरी बुनियादी ढांचा भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

750 यात्री लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 750 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में 133 भारतीय बताए जा रहे हैं, जबकि 37 एनआरआई के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि लापता लोगों में बड़ी संख्या उन यात्रियों की है जो कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकले थे। राहत और बचाव अभियान जारी है तथा प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

#नेपालबाढ़ #नेपालफ्लैशफ्लड #नेपालआपदा #नेपालबाढ़2026 #PMModi #NarendraModi #BalendraShah #BalenShah #IndiaNepal

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post