Home » देश » बंगाल में बीजेपी की संभावित जीत पर जश्न शुरू, शाम 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

बंगाल में बीजेपी की संभावित जीत पर जश्न शुरू, शाम 6:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आज स्पष्ट हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मजबूत बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसी उत्साह के बीच दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ जीत का जश्न भी मनाएंगे।

बंगाल में बीजेपी की बढ़त, 169 सीटों पर आगे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा 169 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ये रुझान राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे रहे हैं। भाजपा सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक इलाकों में बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि तृणमूल कोलकाता और कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ बनाए हुए है।

इस चुनाव को ममता बनर्जी के लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए अहम माना जा रहा है। वहीं भाजपा आक्रामक प्रचार के दम पर 2021 की बढ़त को निर्णायक जीत में बदलने की कोशिश में है। भवानीपुर सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां शुरुआती दौर में पीछे रहने के बाद ममता बनर्जी ने तीसरे दौर की मतगणना तक करीब 8,482 वोटों की बढ़त बना ली। यह सीट दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बनी हुई है।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This