Home » Uncategorized » PM मोदी की तारीफ में डोनाल्ड ट्रंप ने बांधे पुल, बोले- मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं

PM मोदी की तारीफ में डोनाल्ड ट्रंप ने बांधे पुल, बोले- मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं

अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio इन दिनों भारत दौरे पर हैं। दिल्ली में आयोजित US इंडिपेंडेंस डे समारोह के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर बातचीत की। इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना “बहुत अच्छा दोस्त” और “बड़ा प्रशंसक” बताया।

ट्रंप ने कहा, “भारत मुझ पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है। अगर भारत को कभी किसी मदद की जरूरत हो, तो उसे पता है कि किसे फोन करना है। हमारी अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर हैं, और भारत जो चाहे हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहिए और बताइए कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।”

वहीं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि जब भी उनकी ट्रंप से बातचीत होती है, तो राष्ट्रपति सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी का हालचाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते बेहद मजबूत हैं और दोनों देश हर सप्ताह नए सहयोग के अवसर तलाश रहे हैं।

इस मौके पर मार्को रुबियो ने भी भारत-अमेरिका साझेदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आधुनिक अर्थव्यवस्था और वैश्विक विकास के कई क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This