Home » ताजा खबर » दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का नोएडा फ्लैट में निधन, फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का नोएडा फ्लैट में निधन, फंदे से लटका मिला शव

नोएडा: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और 1975 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राकेश मेहता का नोएडा स्थित फ्लैट में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनका शव रविवार, 6 सितंबर को नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी में उनके फ्लैट से बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, डायल-112 के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का उल्लेख है। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और मौत के पीछे की परिस्थितियों समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद सोमवार को दिल्ली के लोधी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

2007 से 2010 तक रहे दिल्ली के मुख्य सचिव

राकेश मेहता वर्ष 2007 से 2010 तक दिल्ली के मुख्य सचिव रहे थे। वर्ष 2010 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रशासनिक स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने क्या कहा?

राकेश मेहता के निधन पर दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मेहता नई नीतियों और नए विचारों को लागू करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

लवली के मुताबिक, दिल्ली सरकार में पावर सेक्रेटरी के पद पर रहते हुए राकेश मेहता ने बिजली क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा दिल्ली की सड़कों से ब्लूलाइन बसों को हटाकर लो-फ्लोर बसें शुरू करने की योजना में भी उनकी अहम भूमिका रही थी।

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव रमेश नेगी ने राकेश मेहता के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण सुधार किए थे।

#RakeshMehta #DelhiNews #NoidaNews #IASOfficer #FormerChiefSecretary #DelhiFormerChiefSecretary #IASNews #Noida

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post