Home » ताजा खबर » 5600 रुपये से 420 करोड़ तक: कनिका टेकरीवाल बनीं भारत की ‘स्काई क्वीन’

5600 रुपये से 420 करोड़ तक: कनिका टेकरीवाल बनीं भारत की ‘स्काई क्वीन’

5600 रुपये से 420 करोड़ का आसमान
—————————————————–
मारवाड़ी परिवार में जन्मीं व केंसर को मात देकर कनिका टेकरीवाल बनी ‘स्काई क्वीन’, आज खुद के पास है 10 प्राइवेट जेट
~~~~~~~~~
मारवाड़ी परिवार में जन्मीं कनिका टेकरीवाल की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। जब उन्होंने 21 साल की उम्र में एविएशन सेक्टर में कदम रखने की सोची, तो लोगों ने ‘ड्राइवर बनेगी?’ जैसे तानों से उनका मजाक उड़ाया। लेकिन कनिका का इरादा अतुलनीय था। उन्होंने महज 5,600 रुपये की शुरुआती पूंजी से ‘JetSetGo’ की नींव रखी। सफर की शुरुआत में ही उन्हें कैंसर (हॉजकिन लिंफोमा) जैसी जानलेवा बीमारी का सामना करना पड़ा, लेकिन अस्पताल के बिस्तर से भी उन्होंने अपना हौसला नहीं खोया। आज 33 वर्ष की उम्र में कनika भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में शुमार हैं। उनकी कंपनी JetSetGo भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट बेड़ा मैनेज करती है, जिसमें 10 प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में बतौर जज नजर आने वाली कनिका ने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो आसमान की ऊंचाइयां भी छोटी पड़ जाती हैं।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This