गौतम खट्टर कोई अनपढ़ व्यक्ति नही है….पी एच डी होल्डर व्यक्ति है.. आराम से नौकरी करके अपना जीवन अच्छे ढंग से बिता सकता है….!
बंदा राजनीति भी नही कर रहा.. और ना राजनीति मे जाने का शोक ही रखता है….!
फिर क्यों ये इतना प्रयत्न….कर रहा देश को बचाने का….?
निसंदेह #गौतम_खट्टर के गिरफ्तार होने से ह्रदय को कष्ट हुआ…लेकिन इस कष्ट में भी Silver Line यह है कि हम हिंदुनिष्ठ अब गौतम खट्टर को गंभीरता से लेंगे , देश मे ज्ञानवानों,हिंदुनिष्ठों, समर्पित लोगों की कमीं नहीं है…. लेकिन उपरोक्त गुणों के साथ अपनी बात कैसे ,क्यों और किस स्टेज पर रखनी है…. गौतम खट्टर जैसा फिलहाल हिंदुओं में कोई दूसरा उदाहरण उपलब्ध नहीं है ! इससे भी सुंदर बात यह है कि गौतम खट्टर की ह्रदय तक पहुँचने वाली आवाज़ पूरी तीव्रता और सम्भ्रांत उग्रता के साथ हमारे मनमन्दिर को जकड़ लेती है !
इतनी कम आयु में इतना ज्ञान अर्जित करना… वेदों ,उपनिषदों, श्रीरामचरितमानस, गीता इत्यादि का इतना गूढ़ अध्ययन ,जिसे मंच पर खड़े होकर हजारों लोगों के मर्म/अन्तःस्थल पर कब्ज़ा किया जा सकता है, अभी भारत मे इक्का-दुक्का लोगों के पास है, जिसमे गौतम खट्टर अव्वल हैं, इतना समीक्षात्मक अध्ययन बिरलों के पास ही होता है… शास्त्रार्थ में गौतम खट्टर से कोई जीत नहीं सकता है…
सबसे विशिष्ट तथ्य यह है कि उनका हिन्दूत्व के प्रति अगाध स्नेह… किसी पार्टी या संस्था से छनकर नहीं आता है, जब वह मंच पर खड़े होते हैं तो वह ज़ाकिर नायक की धज्जियां उड़ा सकते हैं… वहीं अपनी पर आ जाएं तो अपने ज्ञान से हिंदुओं के ही किसी जातिवादी श्वान का भौंकना भी बन्द कर देते हैं ! एक दिन वह अविमुक्तेश्वरानंद नंद जी के चरणों मे बैठे दिखाई दे सकते हैं,तो अगले दिन वह स्वामी निश्चलानंद जी के चरणों की रज अपने माथे से छुआते दिख सकते हैं ! मौका पड़े तो वह टी राजा सिंह के मंच से ज्वाला उड़ा दें… अगले ही दिन किसी चंद्रशेखर रावण या UGC के धुर्रे उड़ा दें…
कितनों को मालूम है कि इतनी कम आयु में वह सैकड़ों मोमिनों को घरवापसी के लिए प्रवत्त कर चुके हैं…?
आशा है प्रिय गौतम खट्टर एक सप्ताह के भीतर हम सब के बीच होंगे,आज उनके अनुज माधव खट्टर कारागार से रिहा हुए हैं ! गौतम खट्टर, अंकुर आर्य, आयुषी राणा भारती, अजित भारती ,रिद्धिमा शर्मा , विनोद आज़ाद,दक्ष चौधरी, जैसे अनेक लोग …सनातन हिन्दू धर्म की थाती हैं… यह लोग सनातन धर्म के मोती हैं… इन्हें आगे बढ़ाइए… इन्हें सम्मान दीजिये… यह लोग किसी पार्टी /संस्था के नहीं ,सनातन धर्म के कोहिनूर हैं…






