Home » ताजा खबर » मुस्कान हत्याकांड का आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

मुस्कान हत्याकांड का आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में वांटेड आरोपी आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को इमरान के राजौरी गार्डन के नाला रोड पर आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर ट्रैप लगाया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान इमरान के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेढ़ साल से मुस्कान के संपर्क में था इमरान

एनकाउंटर के बाद FSL की टीम ने घटनास्थल से बैलिस्टिक और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार रात 21 वर्षीय छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही इमरान फरार था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुस्कान और आरोपी की करीब डेढ़ साल से जान-पहचान थी। पुलिस को आशंका है कि किसी अन्य व्यक्ति से दोस्ती को लेकर हुए विवाद के चलते आरोपी ने मुस्कान पर हमला किया।

आरोपी पर पहले से दर्ज है केस

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आकिब उर्फ इमरान नशे का आदी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। 21 वर्षीय मुस्कान पढ़ाई के साथ पार्ट-टाइम मॉडलिंग भी करती थी। उसके दोस्त के मुताबिक, इमरान का व्यवहार सामान्य नहीं था। आरोप है कि वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने की कोशिश करता था। बातचीत नहीं करने पर वह उसे परेशान भी करता था।

क्या है मुस्कान मर्डर केस?

मामला दिल्ली के तिलक नगर स्थित ओल्ड महावीर नगर का है। 26 अगस्त को मुस्कान अपनी मां और बहन के साथ घर पर थी। पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 5:30 बजे इमरान उसके घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया।

मुस्कान की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में शाम करीब 5:40 बजे इमरान को मुस्कान के घर के अंदर जाते हुए देखा गया था।

जिम में हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुस्कान और इमरान की पहली मुलाकात तिलक नगर स्थित सेवन जोन जिम में हुई थी। इमरान वहां जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था, जबकि मुस्कान भी जिम जाती थी।

जिम मालिक के अनुसार, दोनों की जिम आने की टाइमिंग अलग-अलग थी और इमरान के खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, देर से आने के कारण उसे नौकरी से हटा दिया गया था। वहीं, मुस्कान का जिम सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद उसने भी करीब एक महीने पहले जिम आना बंद कर दिया था।

#मुस्कानमर्डरकेस #मुस्कानहत्याकांड #दिल्लीमर्डर #दिल्लीक्राइम #दिल्लीपुलिस #पुलिसएनकाउंटर #इमरान #आकिबउर्फइमरान #राजौरीगार्डन

Diclaimer : इसका हमारी The भारत SSSRK News24x7 समाचार और राष्ट्र दर्शन (सबसे तेज़, सबसे आगे…),
यह एक आंकलन मात्र है…

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post