Home » ताजा खबर » सांसद भी, पायलट भी — आसमान में दिखी राजीव प्रताप रूडी की कर्मठता

सांसद भी, पायलट भी — आसमान में दिखी राजीव प्रताप रूडी की कर्मठता

सांसद भी, पायलट भी — जब आसमान में दिखी राजीव प्रताप रूडी की कर्मठता”
राजनीति की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि डॉक्टर राजनीति में आने के बाद अस्पताल भूल जाते हैं और इंजीनियर जनता के बीच जाकर अपने तकनीकी ज्ञान से दूरी बना लेते हैं। विधायक और सांसद बनने के बाद अधिकांश लोग केवल सत्ता और प्रोटोकॉल तक सीमित हो जाते हैं। लेकिन कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनकी कर्मठता उन्हें हर जिम्मेदारी के प्रति ईमानदार बनाए रखती है। ऐसे ही व्यक्तित्व हैं बिहार के पौरुष, “शेरे भारत” सांसद Rajiv Pratap Rudy।

7 मई 2026 की रात इंडिगो की दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट 6E6497 अचानक खराब मौसम और भारी टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। आसमान में घने बादल, तेज हवाएं और विजिबिलिटी की समस्या ने यात्रियों की सांसें रोक दी थीं। विमान में बैठे लोग दहशत में थे, लेकिन कॉकपिट में बैठे कप्तान राजीव प्रताप रूडी पूरी शांति और अनुभव के साथ स्थिति को संभाल रहे थे।

दिल्ली से देर शाम उड़ान भरने वाला विमान जैसे ही पटना के गंगा रूट के करीब पहुंचा, मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। कई बार सुरक्षित लैंडिंग का प्रयास किया गया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि थी। यही वह क्षण था जब एक अनुभवी पायलट का निर्णय हजारों फीट ऊपर सैकड़ों जिंदगियों के लिए ढाल बन गया।

कैप्टन रूडी ने पहले बनारस की ओर विमान मोड़ने का निर्णय लिया, लेकिन वहां भी परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। अंततः उन्होंने सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा। यह केवल एक तकनीकी निर्णय नहीं था, बल्कि सैकड़ों यात्रियों के जीवन की रक्षा का संकल्प था।

सबसे भावुक पल तब आया जब सुरक्षित लैंडिंग के बाद कैप्टन रूडी ने मुस्कुराते हुए कहा —
“अब आप ताली बजा सकते हैं, क्योंकि आप सुरक्षित उतर गए हैं।”

इसके बाद पूरा विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यात्रियों ने केवल एक पायलट का नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और साहस का सम्मान किया।

आज जब राजनीति में लोग अपने मूल पेशे और कर्म को पीछे छोड़ देते हैं, तब राजीव प्रताप रूडी यह साबित करते हैं कि कर्मयोगी वही होता है जो हर भूमिका का सम्मान करे। संसद में जनप्रतिनिधि और आसमान में यात्रियों के रक्षक — दोनों जिम्मेदारियों को समान निष्ठा से निभाना हर किसी के बस की बात नहीं।

बिहार की धरती ने हमेशा ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने केवल भाषण नहीं, बल्कि कर्म से पहचान बनाई है। राजीव प्रताप रूडी उसी परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जो यह संदेश देते हैं कि पद बड़ा नहीं होता, कर्तव्य बड़ा होता है।
(पूर्व सैनिक एवम् पत्रकार संतोष राय के वाल से साभार)

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This

Recent Post