Home » ताजा खबर » “पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी का सख्त संदेश—भारत आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा”

“पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी का सख्त संदेश—भारत आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा”

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने लिखा, “हम एक राष्ट्र के रूप में दुख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”

इस मौके पर भारतीय सेना ने भी सख्त संदेश दिया। सेना ने कहा कि भारत के खिलाफ किए गए हर कृत्य का जवाब निश्चित है और न्याय अवश्य मिलेगा। सेना द्वारा साझा किए गए संदेश में यह भी बताया गया कि ऑपरेशन के तहत पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया गया।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

sssrknews
Author: sssrknews

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Comment

Share This